
Mahasamund में जुआखाना पकड़ाया: होटल से 17 गिरफ्तार, लाखों की जब्ती
महासमुंद। बीती रात पुलिस ने शहर के बाला जी होटल में चल रहे जुआ का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में 17 से 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से लगभग 7 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई।

नामचीन नेता और व्यापारी भी शामिल
सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए जुआरियों में शहर के कई नामचीन चेहरे शामिल हैं, जिनमें कुछ नेता और व्यापारी भी हैं। यह मामला पुलिस के लिए गंभीर है और इसे लेकर जांच को और गंभीरता से लिया जा रहा है।
पुलिस ने शुरू की गहन पूछताछ
कोतवाली पुलिस ने सभी आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जुआ के पीछे के नेटवर्क और पैसों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



