
Mahasamund में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई
पिथौरा तहसील के भुरकोनी गांव में 300 बोरी धान जब्त
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में तहसील पिथौरा अंतर्गत ग्राम भुरकोनी (जगदल्ला) में अवैध धान भंडारण की सूचना पर प्रशासनिक टीम ने सख्ती दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की।

रंगमंच के कमरे में मिला 300 बोरी धान
सूचना मिलते ही 4 नवंबर को एसडीएम पिथौरा बजरंग सिंह वर्मा के मार्गदर्शन में जांच दल मौके पर पहुंचा। टीम में नायब तहसीलदार ललित सिंह, राजस्व निरीक्षक शिव शंकर ठाकुर और पटवारी विनय कुमार पटेल शामिल थे। जांच के दौरान ग्राम के रंगमंच भवन के कमरे में करीब 300 बोरी धान का अवैध भंडारण मिला।
धान सील, कोटवार को जिम्मेदारी
मौके पर ही धान को ताला लगाकर सील किया गया और सुरक्षा की जिम्मेदारी ग्राम कोटवार को सौंपी गई। साथ ही मामले की सूचना मंडी सचिव को भी दी गई।
मंडी अधिनियम के तहत जब्ती कार्रवाई
निर्देश के अनुसार अगले दिन मंडी सचिव व उनकी टीम मौके पर पहुँची और मंडी अधिनियम के तहत धान जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



