
Mahasamund : ANTF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 किलो गांजे के साथ दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद। Anti Narcotics Task Force (ANTF) और थाना बसना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्यवाही की है। ओडिशा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 60 किलो ग्राम गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त किए गए गांजे, वाहन और मोबाइल फोन की कुल कीमत 22 लाख 10 हजार रुपये आँकी गई है।

उत्तरप्रदेश ले जाने के फिराक में थे आरोपी
सूचना के अनुसार ANTF को इन दिनों अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कड़ी निगरानी रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 10 नवंबर को मुखबिर से जानकारी मिली कि एक बड़ा खेप आयशर ट्रक से ओडिशा से होकर पदमपुर, बसना होते हुए उत्तर प्रदेश जाने वाला है।सूचना के आधार पर महासमुंद जिले की सीमाओं पर पुलिस बल तैनात कर जांच शुरू की गई। पलसापाली बैरियर पर चेकिंग के दौरान ओडिशा की ओर से आती आयशर ट्रक UP 72 BT 3907 को ANTF और पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर रोक लिया।

वाहन में मौजूद दोनों व्यक्तियों की पहचान इस प्रकार की गई—
1. सद्दाम हुसैन, पिता रिजवान हुसैन, उम्र 34 वर्ष, निवासी पंडरीजबर, थाना कंधई हनुमानगंज, जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
2. कियामुद्दीन, पिता कमरूद्दीन, उम्र 26 वर्ष, निवासी ताला, थाना कंधई हनुमानगंज, जिला प्रतापगढ़ (उ.प्र.)
60 किलो गांजा बरामद
वाहन की तलाशी में ट्रक की तिरपाल के नीचे छिपाए तीन बोरे मिले, जिनमें 60 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत लगभग 12 लाख रुपये, ट्रक की कीमत 10 लाख रुपये तथा दो मोबाइल फोन कीमत 10 हजार रुपये, कुल मूल्य 22 लाख 10 हजार रुपये आँका गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लाकर उत्तर प्रदेश में आपूर्ति करने जा रहे थे। दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना बसना में धारा 20(ख) NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गय।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



