March 4, 2026
महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 5 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

महासमुंद में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 5 अंतरराज्यीय तस्करों को दबोचा

Feb 2, 2026

महासमुंद जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत Anti Narcotics Task Force (ANTF) एवं थाना तुमगांव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में 21 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ मध्यप्रदेश और ओडिशा के पांच अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

वर्ष 2026 की 28वीं बड़ी कार्रवाई
Anti Narcotics Task Force द्वारा वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक अवैध गांजा तस्करी के विरुद्ध यह 28वीं बड़ी कार्रवाई है। पुलिस के अनुसार, इस साल अब तक 2145.016 किलो मादक पदार्थ जब्त कर 73 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें 60 आरोपी राज्य के बाहर के तस्कर हैं।
अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी ओडिशा और मध्यप्रदेश से गांजा लाकर छत्तीसगढ़ में सप्लाई कर रहे थे। ANTF को End to End एवं फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर सख्त कार्रवाई के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत यह कार्रवाई की गई।
नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज
आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 20(ख) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.देवा मंडल उर्फ बबई, पिता मनिद्रो मंडल, उम्र 36 वर्ष
निवासी – खरियार रोड, थाना जोक, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)
2.सकिल खान, पिता वकील खान, उम्र 21 वर्ष
निवासी – वार्ड नं. 17, मोंगरापाली, खरियार रोड, थाना जोक, जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)
3.शुभम गोटिया उर्फ शुब्बू, पिता मुन्नालाल गोटिया, उम्र 30 वर्ष
निवासी – चेरीताल, कन्याशाला स्कूल के पीछे, थाना सिटी कोतवाली, जिला जबलपुर (म.प्र.)
4.सोमेत सोनकर उर्फ ओम, पिता कृष्ण कुमार सोनकर, उम्र 20 वर्ष
निवासी – भर्तीपुर, थाना बड़ी उमती, जिला जबलपुर (म.प्र.)
5.एक विधि से संघर्षरत बालक

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix