
Mahasamund में गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: 80 किलो गांजा किया जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ Anti Narcotics Task Force (एएनटीएफ) की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में थाना कोमाखान क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल करते हुए पुलिस ने 80 किलोग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 40 लाख रुपये बताई जा रही है।

दो तस्कर पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने गांजा तस्करी करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से भारी मात्रा में गांजा, परिवहन में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
स्कॉर्पियो वाहन सहित लाखों की संपत्ति जब्त
तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG04QL0907 को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अलावा तीन अलग-अलग कंपनियों के मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं।
जनवरी माह में अब तक 9 करोड़ से अधिक का गांजा जब्त
पुलिस के अनुसार, जनवरी 2026 में अब तक कुल 1920.610 किलोग्राम गांजा जब्त किया जा चुका है, जिसकी कुल कीमत लगभग 9 करोड़ 60 लाख 33 हजार रुपये है। यह कार्रवाई गांजा तस्करी की कमर तोड़ने की दिशा में अहम मानी जा रही है।
End to End और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर जोर
Anti Narcotics Task Force को गांजा तस्करी से जुड़े सोर्स प्वाइंट, डेस्टिनेशन प्वाइंट, एंड-टू-एंड नेटवर्क और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश प्राप्त हैं। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई।

कानूनी कार्रवाई और न्यायालय में पेशी
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 20(B)(ii)(C) एवं 29 नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
•संजय कुमार अनुरागनी , उम्र 21 वर्ष
•हुलेश दीवान, उम्र 46 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



