March 4, 2026
महासमुंद: गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद: गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Feb 4, 2026

महासमुंद जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की मुहिम लगातार जारी है। वर्ष 2026 की शुरुआत से अब तक जिला एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा गांजा तस्करी के विरुद्ध यह 29वीं बड़ी कार्रवाई है। इस दौरान थाना बागबाहरा पुलिस की मदद से तीन अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

5.265 किलो गांजा बरामद, कीमत 2.63 लाख रुपये
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.265 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख 63 हजार 250 रुपये बताई जा रही है। गांजा ओडिशा राज्य से छत्तीसगढ़ के रास्ते परिवहन किया जा रहा था।
एक्सेस स्कूटी, मोबाइल और नकदी भी जब्त
गांजा परिवहन में प्रयुक्त नीले रंग की एक्सेस स्कूटी (क्रमांक MP 20 XB 0490) को भी जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 90 हजार रुपये है। इसके अलावा आरोपियों से चार मोबाइल फोन (कीमत लगभग 20,500 रुपये) और नकद 5,400 रुपये भी बरामद किए गए हैं। इस प्रकार कुल 3 लाख 79 हजार 150 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एवं धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना बागबाहरा में अपराध दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। मामले की विवेचना जारी है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

1.अनिश डागौर, पिता हरिप्रसाद डागौर, उम्र 26 वर्ष
2.निहाल, पिता मोहम्मद अनवाल, उम्र 28 वर्ष
3.हिमांशु बेन, पिता रामचरण बेल, उम्र 24 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix