
Mahasamund : अवैध क्लीनिक पर गिरी गाज, प्रशासन ने ‘श्री राम केयर क्लीनिक’ पर की कार्रवाई
महासमुंद। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और नर्सिंग होम्स पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को वार्ड नंबर 24, कुम्हारपारा स्थित ‘श्री राम केयर क्लीनिक’ पर राजस्व और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।

जानकारी के अनुसार, टीम ने क्लीनिक में संचालित गतिविधियों और दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर प्रशासनिक कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि बिना वैध अनुमति या पंजीयन के किसी भी क्लीनिक या नर्सिंग होम को संचालित नहीं किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



