
Mahasamund : सरायपाली में अवैध शराब तस्करी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत विगत एक माह में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 130 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 1912.87 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है।

सरायपाली थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई
अभियान के अंतर्गत दिनांक 21 जनवरी 2026 को थाना सरायपाली क्षेत्र में अपराध क्रमांक अंतर्गत धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत दो पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किए गए। इन मामलों में पुलिस ने 02 आरोपियों के कब्जे से कुल 71 लीटर 600 मिलीलीटर अवैध शराब बरामद की है।
शराब परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी भी जब्त
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान शराब के अवैध परिवहन में प्रयुक्त TVS कंपनी की एक स्कूटी को भी जब्त किया है। जब्त शराब एवं वाहन की कुल अनुमानित कीमत 74,400 रुपये बताई गई है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1.मंजू बेहरा, पति मनोज बेहरा, उम्र 32 वर्ष
2.कृष्णा गोस्वामी, पिता गजेंद्र गोस्वामी, उम्र 22 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



