February 2, 2026
महाराष्ट्र: नांदेड में Honor Killing , प्रेमी संग पकड़ी गई बहू की हत्या कर शव कुएं में फैंक दिया

महाराष्ट्र: नांदेड में Honor Killing , प्रेमी संग पकड़ी गई बहू की हत्या कर शव कुएं में फैंक दिया

Aug 26, 2025

महाराष्ट्र के नांदेड जिले के उमरी तालुका के गोलेगांव में दिल दहला देने वाला ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। 19 वर्षीय विवाहित संजीवनी और उनके प्रेमी लखन भंडारे की निर्मम हत्या कर उनके शव को पानी भरे कुएं में फेंक दिया गया।

आरोप है कि संजीवनी के पिता मारोती सुरने, चाचा माधव सुरने और दादा लक्ष्मण सुरने ने बहू को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा और बेरहमी से दोनों को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया।

 

घटना सोमवार दोपहर की है, जब संजीवनी के ससुराल वाले घर से बाहर गए थे। संजीवनी ने लखन को घर बुलाया था, लेकिन अचानक पति सहित परिवार लौट आया और दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद पति ने संजीवनी के पिता को बुलाया। पिता और बाकी रिश्तेदारों ने दोनों को जबरदस्त मारपीट की, जिससे उनकी मौत हो गई।

 

इस घटना के बाद पिता मारोती खुद थाने पहुंचा और हत्या की जानकारी दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कुएं से संजीवनी का शव बरामद किया, जबकि लखन की तलाश देर रात तक जारी रही। पुलिस ने पिता, दादा और चाचा को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे नांदेड जिले को हिला दिया है और इलाके में त्रासदी का माहौल है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix