
महाराष्ट्र में शादीशुदा व्यवसायी की हत्या, EX GIRLFRIEND पूजा पर BLACKMAILING और हत्या के आरोप
महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में 38 वर्षीय बिजनेसमैन गोविंद जगन्नाथ बर्गे का सासुरे गांव में अपनी कार में मृत पाया जाना इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरूआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या माना था, लेकिन मामले में नया मोड़ तब आया जब 21 वर्षीय लावणी नृत्यांगना पूजा देवीदास गायकवाड़ को गिरफ्तार किया गया, जिस पर बर्गे को आत्महत्या के लिए उकसाने और आर्थिक शोषण का आरोप है।

गोविंद और पूजा के बीच डेढ़ साल से प्रेम संबंध था, जो बार्शी में एक लोक कला केंद्र से शुरू हुआ था। पुलिस और परिवार के अनुसार, पूजा ने बर्गे पर अपनी संपत्ति अपने और परिवार के नाम करने का दबाव बनाया। इस दबाव में उसने बर्गे को धमकी भी दी कि अगर वह उसकी मांगें पूरी नहीं करेगा तो झूठे बलात्कार का मामला दर्ज कराएगी।
गोविंद के परिजन और दोस्त दावा करते हैं कि पूजा ने आर्थिक रूप से उनका शोषण किया। उसे महंगे उपहार जैसे लाखों का मोबाइल, सोने-चांदी के गहने, और करोड़ों का प्लॉट तक बर्गे के नाम से दिलाया गया। बावजूद इसके, पूजा ने अचानक दूरी बनानी शुरू कर दी, जिससे बर्गे मानसिक तनाव में थे।

परिजन आत्महत्या की बजाय हत्या की आशंका जता रहे हैं क्योंकि कार अंदर से लॉक थी, बैटरी डिस्चार्ज थी और डीजल खत्म था। पुलिस ने पूजा को गिरफ्तार कर तीन दिन की हिरासत में लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। इसमें बर्गे के व्हाट्सएप चैट, बैंक लेनदेन, और दोनों के संबंधों की भी पड़ताल की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह आत्महत्या थी या सुनियोजित हत्या।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



