
महाराष्ट्र में Monsoon का कहर: बाढ़ से तबाही, चार की मौत, सेना और Helicopter से Rescue
मुंबई। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा और पश्चिमी जिलों में मॉनसून का कहर लगातार जारी है। लगातार मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है, कई गांवों का संपर्क टूट गया है, और 18 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें जलमग्न हो गई हैं।

प्रभावित जिलों की स्थिति
- धाराशिव, बीड और सोलापुर में भारी बारिश और बाढ़ के चलते स्कूल-कॉलेज बंद।
- खेत-खलिहान पूरी तरह जलमग्न, नदियों और नालों में उफान।
- लातूर, बीड, धाराशिव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, परभणी और हिंगोली जिलों में हालात गंभीर।
- 76 मकान जमींदोज, 70 से ज्यादा जानवरों की मौत।
मौत और नुकसान का विवरण
लातूर और नांदेड: बिजली गिरने से दो लोगों की मौत। लातूर: बाढ़ के पानी में एक व्यक्ति बह गया। धाराशिव: एक 70 वर्षीय महिला की घर में पानी घुसने से मौत। फसलें प्रभावित: 18 लाख हेक्टेयर से अधिक फसलें डूब गईं।

रेस्क्यू और राहत कार्य
- बीड में 70 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- 228 लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
- धाराशिव के परंडा तालुका: 27 लोग हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाले गए।
- रिधोरी गांव से 8 और अन्य 28 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया।
- बीड जिले में एनडीआरएफ और सेना के जवान राहत कार्य में जुटे।
प्रशासन की प्रतिक्रिया
उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री अजित पवार लगातार जिलाधिकारियों से संपर्क में। प्रभावित जिलों का दौरा कर स्थिति का जायजा लेने की योजना। प्रशासन युद्धस्तर पर बचाव और राहत कार्यों में जुटा हुआ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



