
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार का निधन, बारामती में प्लेन क्रैश
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, उनका प्राइवेट चार्टर्ड प्लेन बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा सुबह करीब 8:45 बजे हुआ, जब विमान रनवे पर उतरने की तैयारी कर रहा था।

मुंबई से बारामती जा रहे थे अजीत पवार
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अजीत पवार मुंबई से बारामती के लिए रवाना हुए थे। बारामती में पंचायत चुनाव को लेकर उनकी चार जनसभाएं प्रस्तावित थीं। इसी सिलसिले में वे निजी चार्टर्ड विमान से यात्रा कर रहे थे।
रनवे से फिसलकर क्रैश हुआ विमान
रिपोर्ट्स के अनुसार, लैंडिंग के दौरान विमान रनवे से फिसल गया, जिसके बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद विमान में आग लग गई और मौके पर मलबा फैल गया। घटनास्थल पर आग की लपटें और धुआं देखा गया।

विमान में सवार सभी 6 लोगों की मौत
इस दर्दनाक हादसे में अजीत पवार के साथ-साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी और विमान के स्टाफ सदस्य भी सवार थे। बताया जा रहा है कि विमान में मौजूद सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया, हालांकि आग की भयावहता के चलते किसी को बचाया नहीं जा सका।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



