March 2, 2026
Madras High Court का बड़ा फैसला: मंदिर के पैसे का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती तमिलनाडु सरकार

Madras High Court का बड़ा फैसला: मंदिर के पैसे का व्यवसायिक इस्तेमाल नहीं कर सकती तमिलनाडु सरकार

Aug 30, 2025

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ा झटका मिला है। अदालत ने साफ कहा है कि मंदिर का पैसा राज्य सरकार का नहीं है और उसकी संपत्ति का व्यवसायिक उपयोग नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने सरकार की उस योजना को पक्षाघात किया जिसमें मंदिर के पैसों से विवाह हॉल और अन्य व्यवसायिक भवन बनवाने की अनुमति दी गई थी।

क्या है मामला

तमिलनाडु सरकार ने कई मंदिरों के कोष का इस्तेमाल जन सुविधाओं व व्यवसायिक परियोजनाओं, जैसे किराए पर चलने वाले विवाह भवनों के लिए करने का आदेश जारी किया था। इस योजना को लेकर धार्मिक संगठनों और सामाजिक कार्यकर्ता अदालत पहुंचे।

हाईकोर्ट का निर्देश

मद्रास हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा—

  • मंदिर की संपत्ति और धनराशि केवल धार्मिक एवं संबंधित कार्यों में ही खर्च की जा सकती है।
  • राज्य सरकार मंदिर के पैसों को व्यवसायिक उद्देश्यों, जैसे शादी हॉल या अन्य भवनों के निर्माण के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकती।
  • कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर दानदाताओं की आस्था और श्रद्धा का केंद्र हैं, ऐसे में उनके धन का दुरुपयोग संविधान और धार्मिक भावनाओं के खिलाफ है।

 

सरकार के तर्क और जवाब

सरकार ने दावा किया था कि शादी धार्मिक संस्कार है, इसलिए विवाह भवन मंदिर धन से बनाए जा सकते हैं। कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि किराए पर चलने वाले भवन व्यवसायिक श्रेणी में आते हैं, न कि धार्मिक।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix