March 18, 2026
Durg : मड़ाई मेला के दौरान दुर्ग पुलिस की सख्त निगरानी

Durg : मड़ाई मेला के दौरान दुर्ग पुलिस की सख्त निगरानी

Jan 29, 2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस धमधा के मार्गदर्शन में अनुविभाग धमधा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित मड़ाई मेला के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम हेतु दुर्ग पुलिस द्वारा सघन एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था की गई।

असामाजिक तत्वों पर कसी गई नकेल

मेले के दौरान आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने के उद्देश्य से पुलिस ने लगातार गश्त, चेकिंग और निगरानी अभियान चलाया। संवेदनशील स्थानों पर विशेष पुलिस बल की तैनाती की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर सतत नजर रखी गई।

प्रमुख पुलिस कार्यवाही

पुलिस की कार्रवाई के तहत—
•आर्म्स एक्ट के अंतर्गत 02 प्रकरणों में कार्रवाई की गई।
•विभिन्न मामलों में करीब 1000 नग कड़े एवं आपत्तिजनक वस्तुएं जप्त की गईं।
•शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए 30 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

शांतिपूर्ण और सुरक्षित रहा मड़ाई मेला

पुलिस की सतर्कता और समय पर की गई वैधानिक कार्रवाइयों के चलते मड़ाई मेला शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हुआ। किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने में पुलिस की रणनीति कारगर साबित हुई।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix