March 4, 2026
Baloda Bazar : माघी पुन्नी मेले में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Baloda Bazar : माघी पुन्नी मेले में युवक की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Feb 4, 2026

बलौदाबाजार। जिले के सिमगा थाना क्षेत्र अंतर्गत चितावर धाम ग्राम कामता में आयोजित माघी पुन्नी मेले के दौरान एक युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय राहुल यादव के रूप में हुई है।

मेले में लोहे के कड़े और चाकू से किया हमला

घटना 1 फरवरी की शाम करीब 7:30 बजे की है। मेले के दौरान आरोपी हेमंत यादव और उसके साथियों ने राहुल यादव पर लोहे के कड़े और चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर चोटें लगने के कारण राहुल की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद मेले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


हथियार जब्त, दो आरोपी हिरासत में

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लोहे का कड़ा और चाकू जब्त कर लिया है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर सिमगा थाना में धारा 103(1) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।


रौब जमाने के इरादे से की थी मारपीट

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि मेले में अपना रौब और दबदबा दिखाने के उद्देश्य से उन्होंने राहुल यादव के साथ मारपीट की थी, जो बाद में हत्या में तब्दील हो गई।

आरोपी न्यायालय में पेश, विवेचना जारी

पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 फरवरी को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत यादव उर्फ सोनू उर्फ मशान (20 वर्ष) एवं आशीष उर्फ रूपेश साहू उर्फ चब्बा (19 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम कामता, शामिल हैं। पुलिस मामले की विस्तृत विवेचना में जुटी हुई है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix