
M S धोनी को मिला “Captain Cool” ट्रेडमार्क का अधिकार
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय कप्तान और क्रिकेट के सुपरस्टार महेंद्र सिंह धोनी को अब उनके लोकप्रिय उपनाम Captain Cool का आधिकारिक ट्रेडमार्क मिल गया है। भारतीय ट्रेडमार्क रजिस्ट्री ने धोनी की ओर से दायर की गई ट्रेडमार्क आवेदन को स्वीकार कर लिया है।
यह ट्रेडमार्क “धोनी एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड” के नाम पर पंजीकृत किया गया है, जो उनके सभी व्यावसायिक हितों को संभालती है। इस ट्रेडमार्क को “विज्ञापन, ब्रांड प्रचार और व्यापार प्रबंधन” जैसी सेवाओं के तहत क्लास 35 में वर्गीकृत किया गया है।
अब धोनी के पास “Captain Cool” नाम से ब्रांडिंग, मर्चेंडाइजिंग और व्यावसायिक प्रचार के विशेष अधिकार होंगे। यह कदम उनके ब्रांड वैल्यू को और भी मजबूत बनाएगा।
धोनी के प्रशंसकों के बीच “Captain Cool” नाम हमेशा से लोकप्रिय रहा है, जो उनके शांत और संतुलित स्वभाव को दर्शाता है। मैदान पर उनकी रणनीतिक सूझबूझ और शांत व्यवहार ने उन्हें यह उपनाम दिलाया।
यह ट्रेडमार्क न केवल धोनी की ब्रांड छवि को नई ऊँचाई देगा, बल्कि यह भविष्य में कानूनी विवादों से भी सुरक्षा प्रदान करेगा, जिससे कोई अन्य व्यक्ति या कंपनी इस नाम का व्यावसायिक उपयोग नहीं कर सकेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



