March 6, 2026
Lucknow Airport पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ मलेशिया भागने की थी तैयारी

Lucknow Airport पर बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, फर्जी भारतीय दस्तावेजों के साथ मलेशिया भागने की थी तैयारी

Sep 8, 2025

लखनऊ: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक सनसनीखेज मामले में इमीग्रेशन अधिकारियों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति फर्जी भारतीय दस्तावेजों के सहारे मलेशिया भागने की फिराक में था। आरोपी के पास से भारतीय पासपोर्ट और आधार कार्ड बरामद किए गए हैं, जो जांच में कूटरचित पाए गए।

फर्जी दस्तावेजों का खेल
आरोपी की पहचान मोहम्मद नसीम के रूप में हुई है। वह कुआलालंपुर जाने वाली फ्लाइट में सवार होने की तैयारी में था। उसके पासपोर्ट का नंबर आर9857356 है, जिसकी वैधता 17 मई 2028 तक थी। प्रारंभिक जांच में पता चला कि नसीम ने स्थानीय स्तर पर फर्जी दस्तावेज बनवाए थे, जिनके आधार पर उसने भारतीय पासपोर्ट हासिल किया था।

उन्नाव में छिपा था बांग्लादेशी नागरिक
जांच में सामने आया कि नसीम मूल रूप से बांग्लादेश का रहने वाला है और वर्तमान में उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले की सफीपुर तहसील के गढ़ी इलाके में रह रहा था। उसने स्थानीय अधिकारियों के कथित सहयोग से निवास प्रमाण पत्र बनवाया, जिसके आधार पर आधार कार्ड और फिर पासपोर्ट हासिल किया।

मोबाइल जांच ने खोला राज
विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (FRRO) और इमीग्रेशन अधिकारियों ने जब नसीम के दस्तावेजों की गहन जांच की, तो कई अनियमितताएं सामने आईं। उसके मोबाइल फोन की तलाशी में बांग्लादेशी संपर्क, फेसबुक ग्रुप और बंगाली चैट्स मिले। इसके बाद पूछताछ में नसीम ने स्वीकार किया कि वह बांग्लादेश का नागरिक है और भारत में अवैध रूप से रह रहा था।

गिरोह की तलाश में पुलिस
FRRO और पुलिस अब नसीम से फर्जी दस्तावेज बनाने वाले गिरोह के बारे में पूछताछ कर रही है। अधिकारियों को शक है कि नसीम किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा हो सकता है, जो अवैध रूप से विदेशी नागरिकों को भारतीय दस्तावेज उपलब्ध कराता है। पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू कर दी है और नसीम को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix