March 2, 2026
Love Marriage के बाद लापता हुई युवती, हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश

Love Marriage के बाद लापता हुई युवती, हाईकोर्ट ने दिया सख्त आदेश

Aug 16, 2025

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में लव मैरिज के बाद एक युवती के अचानक लापता होने का मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। कोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए मुंगेली एसपी को निर्देश दिया है कि युवती को 28 अगस्त तक ढूंढकर कोर्ट में पेश किया जाए। साथ ही युवती के पिता को भी अदालत में उपस्थित होने का आदेश दिया गया है।

दरअसल, बिलासपुर निवासी सूरज बंजारे और मुंगेली की रहने वाली युवती के बीच दोस्ती थी। धीरे-धीरे यह रिश्ता प्रेम में बदल गया और दोनों ने 15 मई 2025 को रायपुर के आर्य समाज मंदिर में विवाह कर लिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे।

सूरज का आरोप है कि 28 मई को उसकी पत्नी के परिजन मिलने के बहाने आए और उसे जबरन अपने साथ ले गए। इसके बाद से ही युवती का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूरज ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

परेशान होकर सूरज ने हाईकोर्ट में बंदी-प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की। याचिकाकर्ता का कहना है कि उसकी पत्नी की जान को खतरा है और परिजन जानबूझकर उसे छिपा रहे हैं। वकील ने कोर्ट से गुहार लगाई कि युवती को तुरंत पेश किया जाए, ताकि उसकी सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पुलिस की निष्क्रियता पर नाराजगी जताई और मुंगेली एसपी को सख्त निर्देश दिए। अब 28 अगस्त को यह साफ हो जाएगा कि युवती सुरक्षित है या नहीं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix