February 18, 2026
कट्टे की नोक पर दंपति से जेवर छीने, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा

कट्टे की नोक पर दंपति से जेवर छीने, ग्रामीणों ने दो बदमाशों को दबोचा

Feb 17, 2026

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में दिनदहाड़े लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। Pipariya थाना क्षेत्र के लखनपुर और सेमो गांव के बीच बाइक सवार पति-पत्नी को चार बदमाशों ने कट्टे की नोक पर लूट लिया। हालांकि ग्रामीणों की सक्रियता से दो आरोपी मौके पर ही पकड़ लिए गए, जबकि दो फरार हो गए

रास्ता रोककर छीने सोने के जेवर
जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी अपनी बाइक से गंतव्य की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया। हथियार दिखाकर महिला से सोने की चेन और कान की बालियां लूट लीं।

घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया।

ग्रामीणों ने की धुनाई, पुलिस को सौंपा
ग्रामीणों ने पीछा कर दो बदमाशों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। बाद में दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वहीं, दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

फरार आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी
सूचना मिलते ही Pipariya थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र में नाकेबंदी कर दी। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनकी पहचान के साथ अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

पुलिस ने ग्रामीणों की साहसिक कार्रवाई की सराहना करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। फरार लूटेरों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix