March 2, 2026
कोरबा में SECL की दीपका खदान में हादसा, हेवी ब्लास्टिंग से किसान की मौत

कोरबा में SECL की दीपका खदान में हादसा, हेवी ब्लास्टिंग से किसान की मौत

Jan 8, 2026

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) की दीपका खदान में बड़ा हादसा हो गया। हेवी ब्लास्टिंग के दौरान उछला पत्थर एक किसान के सिर पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।


मृतक की मौके पर ही गई जान

ब्लास्टिंग के दौरान अचानक उछले पत्थर की चपेट में आने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए।

मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन

हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शव को घटनास्थल पर रखकर रात करीब 11 बजे तक प्रदर्शन किया। स्थिति को संभालने के लिए मौके पर पुलिस बल और CISF के जवानों को तैनात किया गया।

कंपनी ने की मुआवजे और नौकरी की घोषणा

बाद में SECL प्रबंधन ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की। इसके बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और प्रदर्शन समाप्त किया गया।

मृतक की पहचान और परिजनों का बयान

मृतक की पहचान रेंकी गांव निवासी लखन लाल पटेल (60) के रूप में हुई है। मृतक के बेटे अनिल कुमार ने बताया कि उनके पिता हरदीबाजार में अपने साढ़ू भाई के यहां गए थे। वहां से पैदल लौटते समय यह हादसा हुआ।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रबंधन के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं ग्रामीणों ने भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix