March 4, 2026
Baloda Bazar : लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Baloda Bazar : लूट, चाकूबाजी और मारपीट की घटनाओं को अंजाम देने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Nov 19, 2025

आरोपियों ने तीन थाना क्षेत्रों में दी थीं वारदातों को अंजाम
जिले के पलारी, कसडोल और सिटी कोतवाली थाना क्षेत्रों में लूट, चाकूबाजी और मारपीट की सिलसिलेवार घटनाओं का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 8 मामलों का पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में याशुदास, प्रवीण भाट और ऋतुराज मुख्य आरोपी हैं, जो सभी घटनाओं में शामिल रहे।

चाकू की नोक पर होती थी लूट, गंभीर चोट पहुंचाकर फरार

पुलिस के अनुसार आरोपी मोटरसाइकिल में घूमकर लोगों को निशाना बनाते थे।
रुकने या लघुशंका के लिए रुके लोगों से चाकू की नोक पर पैसे लूट कर उन्हें गंभीर रूप से घायल किया जाता था। हमले के बाद आरोपी बाइक से तुरंत फरार हो जाते थे।
सीसीटीवी फुटेज और लगातार दबिश से पकड़े गए आरोपी
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली, पलारी और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण, लोगों से पूछताछ और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज के आधार पर 6 शातिर आरोपियों की पहचान की गई।

गिरफ्तार आरोपी

1.याशुदास मानिकपुरी, 22 वर्ष, निवासी कोसमसरा
2.प्रवीण भाट, 18 वर्ष, निवासी मगरचबा
3.ऋतुराज यादव, 19 वर्ष, निवासी मगरचबा
4.राहुल ध्रुव, 19 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, महासमुंद
5.कुलेश्वर धींवर, 21 वर्ष, निवासी गोडपारा वार्ड 17, महासमुंद
6.ऋषभ पैकरा, 21 वर्ष, निवासी मगरचबा

👉हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix