
शराब घोटाला: चैतन्य बघेल की न्यायिक रिमांड बढ़ी, अब 10 दिसंबर तक रहेंगे जेल में
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां उनकी न्यायिक रिमांड 14 दिन और बढ़ा दी गई। अब चैतन्य 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड में जेल में रहेंगे।

7 हजार पन्नों का 6वां पूरक चालान पेश
इधर, EOW ने इस मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की विशेष कोर्ट में 7 हजार पन्नों का 6वां पूरक चालान पेश किया है। जिन आरोपियों के खिलाफ चालान दाखिल हुआ है, उनमें पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश व यश पुरोहित के साथ दीपेंद्र चावड़ा शामिल हैं। माना जा रहा है कि यह चालान मामले की आगे की कार्रवाई को तेज करेगा।

3200 करोड़ रुपए से अधिक का हुआ है घोटाला
शराब घोटाले की जांच ED कर रही है। ED की FIR के अनुसार घोटाला 3200 करोड़ रुपए से अधिक का है। इस घोटाले में कई बड़े अधिकारियों, कारोबारियों और राजनीतिक हस्तियों के नाम शामिल हैं। जांच में सामने आया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के MD AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



