January 15, 2026
शिकारियों की क्रूरता का शिकार हुआ तेंदुआ: फंदे में फंसकर 7 दिन से था घायल, SDO ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

शिकारियों की क्रूरता का शिकार हुआ तेंदुआ: फंदे में फंसकर 7 दिन से था घायल, SDO ने जान जोखिम में डालकर किया रेस्क्यू

Dec 26, 2025

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व से मानवता और साहस की एक बड़ी मिसाल सामने आई है। वन परिक्षेत्र तौरेंगा में शिकारियों द्वारा लगाए गए फंदे में फंसकर एक नर तेंदुआ गंभीर रूप से घायल हो गया था। करीब 7 दिनों से घायल तेंदुआ दर्द से कराहते हुए आबादी क्षेत्र के पास भटक रहा था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग हरकत में आया। हालात की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ गोपाल कश्यप ने अपनी जान की परवाह किए बिना खुद तेंदुए को जाल से मुक्त कराने का साहसिक फैसला लिया।

ड्रोन से मिला सुराग, गले में गहरे जख्म

जानकारी के अनुसार ग्राम कोकोड़ी में तेंदुए के बस्ती के पास छिपे होने की खबर मिली थी। इसके बाद सहायक संचालक उदंती (मैनपुर) गोपाल कश्यप ने ड्रोन और एंटी पोचिंग टीम को मौके पर बुलाया। ड्रोन फुटेज में तेंदुए के गले में गहरे जख्म और तार के दो फंदे साफ नजर आए। तेंदुआ बेहद कमजोर और आक्रामक स्थिति में था।

 

SDO ने खेली जान पर, तेंदुए ने किया हमला

अंधेरा होने से पहले रेस्क्यू जरूरी था। जंगल सफारी टीम के पहुंचने में देरी की आशंका के चलते एसडीओ गोपाल कश्यप खुद आगे आए। रस्सी की मदद से तेंदुए को जाल से निकालने के दौरान तेंदुए ने उन पर हमला भी किया, लेकिन सूझबूझ से उसे गजराज वाहन के पिंजरे में सुरक्षित बंद कर लिया गया।

रात में इलाज, हालत स्थिर

तेंदुए को तौरेंगा रेस्ट हाउस लाया गया, जहां डॉ. जय किशोर जडिया और उनकी टीम ने रात करीब 8 बजे तेंदुए को बेहोश कर उसके गले से दोनों फंदे निकाले। ड्रिप और दवाइयों से प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद तेंदुए को सुबह 4 बजे जंगल सफारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। उदंती–सीतानदी टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक वरुण जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुआ करीब 4 वर्ष का नर है। स्वस्थ होने के बाद उसे दोबारा जंगल में छोड़ा जाएगा।

शिकारियों पर इनाम घोषित

वन विभाग ने अज्ञात शिकारियों की तलाश शुरू कर दी है। तेंदुए को फंदे में फंसाने वालों की जानकारी देने पर ₹5,000 से ₹10,000 तक का गोपनीय इनाम घोषित किया गया है। सूचना डीएफओ वरुण जैन (मो. 7568127875) को दी जा सकती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix