March 5, 2026
Leh हिंसा: सोनम वांगचुक के इस्लामाबाद दौरे पर उठे सवाल

Leh हिंसा: सोनम वांगचुक के इस्लामाबाद दौरे पर उठे सवाल

Sep 25, 2025

लेह | 25 सितंबर 2025 लद्दाख में पूर्ण राज्य का दर्जा और संविधान की छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर चल रहा शांतिपूर्ण आंदोलन बीते बुधवार को हिंसा में बदल गया। लेह शहर में हुई झड़पों में 4 लोगों की मौत हो गई और 50 से अधिक लोग घायल हुए, जिनमें 22 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। कुछ रिपोर्टों में यह संख्या 80 से अधिक बताई गई है। हालात को देखते हुए जिले में कर्फ्यू और धारा 144 लागू कर दी गई है।

 

🔹 हिंसा में बीजेपी कार्यालय और CRPF वाहन जला

हिंसा के दौरान बीजेपी कार्यालय और एक CRPF वाहन को आग के हवाले कर दिया गया। यह घटना अचानक बढ़े तनाव और गुस्से का संकेत है।

 

🔹 6 फरवरी का इस्लामाबाद दौरा फिर चर्चा में

हिंसा के बाद पर्यावरणविद सोनम वांगचुक के 6 फरवरी 2025 को पाकिस्तान दौरे को लेकर सवाल उठने लगे हैं।

वांगचुक इस्लामाबाद में ब्रेथ पाकिस्तान क्लाइमेट कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।

वहां उन्होंने “Glacial Melt: A Sustainable Strategy for the Water Towers of South Asia” विषय पर भाषण दिया।

इस दौरान उन्होंने PM नरेंद्र मोदी के मिशन लाइफ की सराहना भी की थी।

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था कि “जल और वायु प्रदूषण की कोई सीमा नहीं होती, अच्छे प्रयासों की सराहना भी सीमाओं से परे होनी चाहिए।”

 

🔹 गृह मंत्रालय की रिपोर्ट

गृह मंत्रालय ने अपनी रिपोर्ट में सोनम वांगचुक को लेह हिंसा का आरोपी बताया है।

आरोप है कि उन्होंने अरब स्प्रिंग, बांग्लादेश और नेपाल के Gen-Z आंदोलनों का ज़िक्र कर युवाओं को भड़काया।

मंत्रालय का मानना है कि यह बयानबाज़ी हिंसा को हवा देने वाली साबित हुई।

 

🔹 उपराज्यपाल की चेतावनी

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने कहा:

“लोकतांत्रिक विरोध और संवाद लोगों का अधिकार है, लेकिन आगजनी, पथराव और संपत्ति पर हमले किसी भी हाल में स्वीकार्य नहीं हैं। शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

 

🔹 वांगचुक की सफाई

वांगचुक ने हिंसा पर संयम बरतने की अपील की। उन्होंने कहा:

“हम पिछले 5 साल से शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हैं। युवाओं को बेवकूफी नहीं करनी चाहिए।”

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix