March 7, 2026
लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर मयंक सिंह रायपुर कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मीडियेटर मयंक सिंह रायपुर कोर्ट में पेश, पुलिस ने मांगी रिमांड

Dec 24, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मीडियेटर और कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को रायपुर कोर्ट में पेश किया गया है। झारखंड पुलिस की कड़ी सुरक्षा में मयंक सिंह को आज रायपुर लाया गया, जहां उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।

मयंक सिंह झारखंड की जेल में बंद था। रायपुर कोर्ट द्वारा जारी प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उसे रायपुर लाया गया है। बताया जा रहा है कि रायपुर पुलिस कोर्ट से उसकी रिमांड की मांग कर सकती है, ताकि मामले में आगे की पूछताछ की जा सके।

तेलीबांधा फायरिंग केस का मुख्य आरोपी

गौरतलब है कि जुलाई 2024 में रायपुर के तेलीबांधा इलाके में स्थित एक कोल व्यापारी के दफ्तर पर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस सनसनीखेज वारदात का मुख्य आरोपी मयंक सिंह है। मामले में तेलीबांधा थाने में FIR दर्ज की गई थी।जांच के दौरान सामने आया था कि मयंक सिंह लगातार सोशल मीडिया के जरिए कोल व्यापारी को धमकियां देता था। उसने कई संदेशों में चेतावनी दी थी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो गोली चलेगी।

गैंग का नेटवर्क और गिरफ्तारी

मयंक सिंह को कुख्यात गैंगस्टर अमन साव का करीबी माना जाता है। मई 2024 में रायपुर पुलिस ने हरियाणा और झारखंड से आए शूटरों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। इसके दो महीने बाद गैंग के दो सदस्यों ने बाइक से आकर कोल व्यापारी के दफ्तर पर फायरिंग की थी, जिससे शहर में दहशत फैल गई थी। बाद में इंटरपोल की मदद से मयंक सिंह को अजरबैजान से गिरफ्तार किया गया था। अब उसे रायपुर लाकर इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix