March 4, 2026
जिला अस्पताल में देर रात बवाल: शराब के नशे में परिजनों ने महिला डॉक्टरों से की बदसलूकी, 4 आरोपियों पर FIR

जिला अस्पताल में देर रात बवाल: शराब के नशे में परिजनों ने महिला डॉक्टरों से की बदसलूकी, 4 आरोपियों पर FIR

Dec 27, 2025

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जिला अस्पताल में शनिवार देर रात उस वक्त भारी बवाल मच गया, जब सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के साथ पहुंचे लोगों ने महिला डॉक्टरों, अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना के बाद से महिला डॉक्टरों में भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात भर्रीडाँड़ मरवाही निवासी दुर्गेश रजक, ईश्वर और विवेक सड़क दुर्घटना में घायल होकर जिला अस्पताल लाए गए थे। जांच के दौरान दुर्गेश रजक को मृत घोषित किया गया, जबकि अन्य दो घायल मरीज भारी शराब के नशे में थे। प्राथमिक उपचार के दौरान मरीजों के साथ आए परिजन भी नशे की हालत में अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

महिला डॉक्टरों से बदसलूकी का आरोप

बताया जा रहा है कि मरीजों के साथ आए सुनील रजक, मनीष रजक, संतोष रजक और प्रमोद रजक लगातार महिला डॉक्टरों पर दबाव बनाते हुए बदसलूकी करने लगे। अस्पताल में उस वक्त 90 से अधिक मरीज मौजूद थे। महिला डॉक्टरों द्वारा मरीजों की स्थिति स्थिर बताए जाने के बावजूद आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सुरक्षा गार्ड से हाथापाई भी की।

डर के कारण महिला डॉक्टरों ने काम से किया इनकार

घटना के बाद भयभीत महिला डॉक्टरों ने काम करने से इनकार कर दिया और अस्पताल के अन्य डॉक्टरों व सुरक्षा कर्मियों के साथ गौरेला थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

प्रशासन और पुलिस की प्रतिक्रिया

सिविल सर्जन डॉ. देवेंद्र पैकरा ने बताया कि डॉक्टरों और स्टाफ के साथ गंभीर बदतमीजी और मारपीट की गई है, जिससे सभी कर्मचारी भयभीत हैं। वहीं SDOP श्याम सिदार ने बताया कि इलाज से असंतुष्ट होकर अस्पताल में हंगामा करने और महिला डॉक्टरों से बदसलूकी के मामले में चार लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix