
Delhi: राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे लालू यादव, IRCTC होटल घोटाला मामले में आज आएगा फैसला
नई दिल्ली, 13 अक्टूबर 2025: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। आईआरसीटीसी होटल घोटाले से जुड़े इस मामले में कोर्ट आज अपना फैसला सुनाने वाला है। लालू यादव पर आरोप है कि उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान रेलवे के होटल टेंडरों में भ्रष्टाचार किया। यह मामला लंबे समय से चला आ रहा है और इसका फैसला राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

मामले की पृष्ठभूमि
आईआरसीटीसी होटल घोटाला 2017 में सामने आया था, जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने लालू यादव के खिलाफ जांच शुरू की। आरोप है कि लालू प्रसाद, जो उस समय रेल मंत्री थे ने भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (आईआरसीटीसी) के होटलों के टेंडर आवंटन में अनियमितताएं कीं। इन टेंडरों को उनके रिश्तेदारों और करीबियों को दिलवाने के लिए कथित रूप से रिश्वत का लेन-देन किया गया।
इस घोटाले में लालू के अलावा उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव समेत कई लोग आरोपी बनाए गए हैं। ईडी की जांच में पता चला कि होटलों के किराए पर भारी अनियमितताएं हुईं जिससे सरकारी खजाने को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने भी इस मामले में चार्जशीट दाखिल की थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



