February 2, 2026
 ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लेडी तस्कर गिरफ्तार, घर के गुप्त चैंबर में छिपा रखा था 73 किलो गांजा प्रतिबंधित दवाइयां

 ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत लेडी तस्कर गिरफ्तार, घर के गुप्त चैंबर में छिपा रखा था 73 किलो गांजा प्रतिबंधित दवाइयां

Jan 29, 2026

तिल्दा। रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। तिल्दा नेवरा पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के घर से भारी मात्रा में गांजा, नशीली गोलियां, घातक हथियार और लाखों रुपये की नगदी बरामद की गई है। पुलिस ने जब्त माल की कुल कीमत करीब 41,75,000 रुपये आंकी है।

गुप्त चैंबर बनाकर छिपाया था नशे का जखीरा

आईजी अमरेश मिश्रा और एसपी श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर पुलिस तस्करों की बदलती कार्यप्रणाली पर नजर रख रही थी। इसी कड़ी में पुलिस को सूचना मिली कि सासाहोली स्थित अटल आवास के वार्ड नंबर 22 में एक महिला अपने घर से नशे का कारोबार कर रही है। सीएसपी विधानसभा वीरेंद्र चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में तिल्दा नेवरा थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी की टीम ने जब मधु मिश्रा (30 वर्ष) के घर पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देख अधिकारी भी दंग रह गए। महिला ने कमरे और अलमारियों के पीछे विशेष ‘गुप्त चैंबर’ बना रखे थे, जिनमें नशे का सामान छिपाया गया था।

जब्त सामान का विवरण

  •  गांजा: 73 किलोग्राम।
  •   प्रतिबंधित टैबलेट: 790 नग (नाइट्रोसन)।
  •  हथियार: 03 नग बटनदार चाकू।
  •  नगदी: 1,87,000 रुपये।
  •  इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स: 06 मोबाइल फोन और 01 टैब।

तस्करों के नए पैटर्न को भेद रही पुलिस

पुलिस अधीक्षक रायपुर (ग्रामीण) ने बताया कि ‘ऑपरेशन निश्चय’ के बढ़ते दबाव के कारण अब तस्कर पारंपरिक तरीकों को छोड़कर नए और हाईटेक तरीके अपना रहे हैं। अपराधियों की इसी बदलती रणनीति को मात देने के लिए रायपुर पुलिस अब ‘इंटेलिजेंस-ड्रिवन’ कार्रवाई और माइक्रो-लेवल सर्विलांस का उपयोग कर रही है।

कड़ी धाराओं में केस दर्ज

आरोपी महिला के खिलाफ थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 41/26 के तहत NDPS एक्ट की धारा 20(बी), 22(सी) और 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले में ‘बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज’ की जांच कर रही है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य बड़े नामों का खुलासा हो सके।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix