March 3, 2026
क्वांर नवरात्रि मेला में पुलिस की कड़ी नजर,नवरात्रि मेला में शांति भंग करने वाले 06 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

क्वांर नवरात्रि मेला में पुलिस की कड़ी नजर,नवरात्रि मेला में शांति भंग करने वाले 06 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Sep 29, 2025

दर्शनार्थियों, मेला देखने आए लोगों और दुकानदारों को परेशान कर रहे थे बदमाश
डोंगरगढ़: क्वांर नवरात्रि पर्व 2025, जो 22 सितंबर 2025 से प्रारंभ हुआ, के अवसर पर माँ बम्लेश्वरी के दर्शन और मेला घूमने के लिए लाखों की संख्या में श्रद्धालु डोंगरगढ़ पहुँच रहे हैं। इस दौरान कानून और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए हैं। पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव श्री मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री आशीष कुंजाम के दिशा-निर्देश में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक उपेंद्र कुमार शाह के नेतृत्व में पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की है।

पुलिस की सतर्कता और ड्रोन निगरानी
मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। साथ ही, पूरे मेला क्षेत्र में ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। थाना प्रभारी और उनकी टीम लगातार गश्त और पेट्रोलिंग कर रही है ताकि अवैध गतिविधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा सके।

06 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
मेला ग्राउंड में कुछ बदमाशों द्वारा माहौल खराब करने की सूचना मिली। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डोंगरगढ़ पुलिस ने मौके पर पहुँचकर छह बदमाशों को हिरासत में लिया। ये बदमाश अलग-अलग स्थानों पर दर्शनार्थियों, मेला देखने आए लोगों और दुकानदारों को परेशान कर रहे थे और वाद-विवाद कर मेला का माहौल खराब कर रहे थे। पुलिस और लोगों के समझाने के बावजूद इनके न मानने पर इनके खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। सभी आरोपियों को प्रतिबंधित करने हेतु एसडीएम महोदय के न्यायालय में पेश किया गया है।

प्रतिबंधित व्यक्तियों के नाम और पते

अभिषेक कुमार उर्फ बिहरवा साव, पिता अरविंद साव, उम्र 19 वर्ष, निवासी न्यू कृष्णा नगर, धनवर्ती स्कूल के पास, सुपेला, भिलाई, जिला दुर्ग, छ.ग.
संतोष यादव, पिता विसाली यादव, उम्र 28 वर्ष, निवासी शिवाजी नगर, मौहाबाजार, डबर पारा, रायपुर, थाना आमानाका, जिला रायपुर, छ.ग.
अविनाश टांडी, पिता नेपाल टांडी, उम्र 32 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, मस्जिद के पास, मकान नं. 564, वार्ड नं. 47, पदनाभपुर, जिला दुर्ग, छ.ग.
रोहित कुमार, पिता प्रदीप काटसलपेय, उम्र 28 वर्ष, निवासी रायपुर नाका, मस्जिद के पास, वार्ड नं. 47, पदनाभपुर, जिला दुर्ग, छ.ग.
जुबैद मिर्जा, पिता गुलजार मिर्जा, उम्र 20 वर्ष, निवासी कन्हैयापुरी, कसारीडीह, दुर्ग, छ.ग.
देवेंद्र सोरी, पिता सुरजीत सोरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी लखोली, जिला राजनांदगांव, छ.ग.

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix