
कोयला घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई
राज्य सरकार को भेजा खत, दस आईएएस-आईपीएस अफसरों पर कार्रवाई की सिफारिश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में चर्चित कोयला घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईडी ने राज्य सरकार को आधिकारिक पत्र लिखते हुए घोटाले से जुड़े 10 वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की सिफारिश की है।

करोड़ों का भ्रष्टाचार उजागर
सूत्रों के अनुसार, कोयला परिवहन और आवंटन में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और रिश्वतखोरी की पुष्टि ईडी की जांच में हुई है। इसमें नौकरशाही और माफिया गठजोड़ के भी सबूत मिले हैं।
अफसरों पर गिरेगी गाज
ईडी ने राज्य सरकार से कहा है कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ निलंबन और विभागीय कार्रवाई तुरंत की जाए। इनमें कुछ अफसरों के नाम पहले से ही ईडी की चार्जशीट में शामिल बताए जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



