March 5, 2026
Chhattisgarh: कोटा के करपिहा जंगल में युवक की जली लाश मिली, शिकारियों के करंट में फंसा; संदिग्ध हिरासत में

Chhattisgarh: कोटा के करपिहा जंगल में युवक की जली लाश मिली, शिकारियों के करंट में फंसा; संदिग्ध हिरासत में

Nov 6, 2025

लासपुर (कोटा)। कोटा क्षेत्र के घने करपिहा जंगल में एक युवक की जली हुई लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि अवैध शिकार के लिए बिछाए गए बिजली के करंट में फंसकर युवक की मौत हुई थी। डर से शिकारी लाश को जंगल में ले जाकर जला दिए। घटना पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जंगल में मिली अधजली लाश, गांव में मचा हड़कंप
घटना की जानकारी गांव वालों को पांच दिन बाद हुई, जब जंगल में बदबू फैलने लगी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने अधजली लाश बरामद की। प्रारंभिक जांच में पता चला कि युवक की मौत करंट लगने से हुई, लेकिन शिकारियों ने सबूत मिटाने के लिए लाश को आग के हवाले कर दिया।
पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शिनाख्त के प्रयास जारी हैं, लेकिन जलने से चेहरा पहचान से बाहर हो चुका है। आसपास के गांवों में लापता युवकों की सूची खंगाली जा रही है।

अवैध शिकार का करंट बना काल, शिकारी फरार
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि करपिहा जंगल में शिकारी जंगली जानवरों को मारने के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट बिछाते हैं। इसी जाल में अनजाने में फंसा युवक झुलस गया। मौत की पुष्टि होते ही शिकारियों ने घबराकर लाश को घने इलाके में ले जाकर पेट्रोल डालकर जला दिया।
वन विभाग ने भी टीम गठित कर जंगल में छापेमारी शुरू की है। अवैध करंट के तार और उपकरण बरामद किए गए हैं। विभाग का कहना है कि शिकार रोकने के लिए लगातार गश्त बढ़ाई जा रही है, लेकिन घने जंगल में निगरानी चुनौती बनी हुई है।

संदिग्ध हिरासत में, पूछताछ तेज
पुलिस ने स्थानीय स्तर पर सक्रिय शिकारी गिरोह के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। रातभर चली पूछताछ में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की जांच भी की जा रही है। एसपी ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी गिरफ्त में होंगे। हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix