February 1, 2026
Kota के हॉस्टल में युवक की संदिग्ध मौत: शराब, महिला मित्र और जांच का Suspense

Kota के हॉस्टल में युवक की संदिग्ध मौत: शराब, महिला मित्र और जांच का Suspense

Aug 12, 2025

Rajasthan Kota 12 अगस्त, 2025

राजस्थान के कोटा शहर में एक 29 वर्षीय युवक की रहस्यमय मौत ने स्थानीय लोगों के बीच सनसनी फैला दी है। घटना कोटा-बूंदी रोड स्थित एक हॉस्टल की है, जहां कोटा निवासी भंवर सिंह राजपूत रविवार रात अपनी महिला मित्र के साथ ठहरा था। अगली सुबह वह मृत पाया गया।

नंता थाना प्रभारी नवल किशोर शर्मा के अनुसार, भंवर सिंह और उसकी महिला मित्र ने हॉस्टल का कमरा बुक किया था। पूछताछ में महिला ने बताया कि रात को दोनों ने साथ शराब पी, खाना खाया और फिर सो गए। सुबह जब वह जागी, तो भंवर सिंह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा था। घबराकर महिला ने तुरंत हॉस्टल स्टाफ को सूचित किया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और भंवर सिंह को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कमरे से शराब की बोतलें, गिलास और खाने-पीने का सामान बरामद किया है। शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। जिससे मौत की वजह जहरीली शराब, अत्यधिक शराब सेवन, हार्ट अटैक या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन मानी जा रही है। घटना की सही वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर कमरे की तलाशी ली और सभी जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है—यह भी देखा जा रहा कि रात के दौरान कमरे में कोई और व्यक्ति आया था या नहीं, और मृतक ने अंतिम समय में किसी से संपर्क किया था।

इस घटना ने कोटा के स्थानीय लोगों में खलबली मचा दी है। कुछ लोग इसे शराब से जुड़ी त्रासदी मान रहे हैं, तो कुछ इसे पूरी तरह से संदिग्ध मौत कह रहे हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix