
कोरिया: निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में बड़ा हादसा, बीम गिरने से गर्भवती महिला की मौत
कोरिया। जिले के बैकुंठपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में अचानक बीम गिरने से एक गर्भवती महिला की दबकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई और इलाके में मातम पसर गया।

दर्शन के दौरान हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला पटना थाना क्षेत्र के सावारावा गांव का है। यहां एक गर्भवती महिला अपनी सास और ननद के साथ निर्माणाधीन गायत्री मंदिर में दर्शन करने पहुंची थी। इसी दौरान अचानक मंदिर की बीम भरभराकर नीचे गिर गई, जो सीधे महिला के ऊपर आ गिरी।
मौके पर ही तोड़ा दम
बीम के नीचे दबने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही महिला की हालत नाजुक हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मंदिर परिसर में चीख-पुकार मच गई।
पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद महिला के शव को मलबे से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



