February 2, 2026
Korea: मामूली विवाद बना खौफनाक वारदात, बहनोई ने साले की हत्या कर शव जलाकर जंगल में फेंका

Korea: मामूली विवाद बना खौफनाक वारदात, बहनोई ने साले की हत्या कर शव जलाकर जंगल में फेंका

Jan 16, 2026

कोरिया/सूरजपुर। कोरिया जिले के गोल्हाघाट क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने सनसनीखेज हत्या का रूप ले लिया। यहां युवक टेकराम भगत (47) की उसके ही बहनोई खेलसाय सिंह ने हत्या कर दी और सबूत मिटाने के इरादे से शव को जलाकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रामानुजनगर थाना में मामला दर्ज कर लिया है।

बहन के घर मेहमान बनकर आया था मृतक
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टेकराम भगत सूरजपुर जिले के ग्राम तेंदूपारा का निवासी था। वह 25 दिसंबर 2025 को अपनी छोटी बहन संतरा सिंह के घर गोल्हाघाट मेहमानी करने गया था। कुछ दिनों तक वह वहीं रुका हुआ था।

घर लौटने के दौरान हुआ विवाद
4 जनवरी 2026 को टेकराम भगत अपने घर लौटने के लिए बहनोई खेलसाय सिंह के साथ निकला। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच मामूली विवाद हो गया, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया।

हत्या कर शव को जलाया
आरोप है कि विवाद के दौरान खेलसाय सिंह ने टेकराम भगत की हत्या कर दी। इसके बाद उसने शव को जंगल में ले जाकर जला दिया, ताकि पहचान और सबूत मिटाए जा सकें।

लौटकर नहीं आया तो हुआ खुलासा
जब टेकराम भगत घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद जांच के दौरान सच्चाई सामने आई।

आरोपी गिरफ्तार, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी खेलसाय सिंह को गिरफ्तार कर हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि पूरे घटनाक्रम की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य पहलुओं का भी खुलासा किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix