March 3, 2026
Korba : वकील के परिवार पर हमला, घर में घुसे आधा दर्जन बदमाश

Korba : वकील के परिवार पर हमला, घर में घुसे आधा दर्जन बदमाश

Nov 8, 2025

कोरबा। मानिकपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता के परिवार पर आधा दर्जन से अधिक बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि पुरानी बस्ती निवासी शत्रुघ्न राजपूत अपने 15-20 साथियों के साथ अधिवक्ता दिलीप मिरी के घर में घुस आया और परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने मानिकपुर पुलिस चौकी में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।


घर में घुसकर की गाली-गलौज और धमकी

अधिवक्ता दिलीप मिरी ने बताया कि उनका परिवार मानिकपुर चौकी अंतर्गत दादर खुर्द में रहता है। वे पिछले 10 महीनों से अपने घर से बाहर थे। इस दौरान अप्रैल महीने में पुरानी बस्ती के कराटे चौक निवासी शत्रुघ्न राजपूत और उसके साथी नशे की हालत में उनके घर पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने घर के अंदर घुसकर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किया।

परिवार में दहशत का माहौल

पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर के आसपास आतंक का माहौल बना दिया था। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे परिवार के सदस्य भयभीत हैं। अधिवक्ता ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है ताकि उनके परिवार को सुरक्षा मिल सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix