
Korba: सरेआम कपड़े उतारने वाली महिला का सच आया सामने, सोने-चांदी से भरा बैग ऑटो में छूटने से हुई थी मानसिक परेशानी
कोरबा। टीपी नगर मुख्य मार्ग पर सरेआम कपड़े उतारकर हंगामा करने वाली महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी। मामले की हकीकत अब सामने आ गई है। महिला ने बताया कि उसके सोने-चांदी के जेवरों से भरा बैग ऑटो में छूट गया था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान हो गई और उसने यह कदम उठा लिया।
ये है पूरा मामला
घटना गुरुवार की है, जब महिला ऑटो से उतरने के बाद अचानक कपड़े उतारकर सड़क पर पैदल चलने लगी। वायरल वीडियो के बाद जिला ऑटो संघ ने मामले को गंभीरता से लिया और ऑटो चालक की तलाश शुरू की। संघ को सूचना मिली कि एक ऑटो में बैग छूटा है। जब बैग खोला गया तो उसमें सोने के लॉकेट और चांदी के जेवर मिले।

ऑटो चालक ने लौटाया बैग
ऑटो चालक को भी सामान होने की जानकारी नहीं थी। जानकारी मिलते ही उसने ईमानदारी दिखाते हुए बैग को टीपी नगर स्थित जिला ऑटो संघ कार्यालय में जमा कर दिया, जहां से बैग सही-सलामत महिला को लौटा दिया गया। पहले माना जा रहा था कि महिला का विवाद ऑटो चालक से हुआ, लेकिन महिला ने स्वयं बताया कि उसका सामान खोने की चिंता के कारण वह मानसिक रूप से टूट गई थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



