
Korba पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर्राज्यीय गिरोह से 18,965 नशीली टैबलेट जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार
कोरबा। जिले की पुलिस ने नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए अंतर्राज्यीय ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कोरबा से 6 और वाराणसी से 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल 18,965 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद की गई हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 4.74 लाख रुपए बताई जा रही है।

एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। इसमें कोरबा से 4,917 टैबलेट और वाराणसी से 14,048 टैबलेट जब्त की गईं। इसके अलावा आरोपियों से दो बाइक भी जब्त की गई हैं, जिनका उपयोग तस्करी में किया जा रहा था।

खतरनाक है अल्प्राजोलम का दुरुपयोग
मेडिकल विशेषज्ञ डॉ. आदित्य सिसोदिया के अनुसार, अल्प्राजोलम नींद और चिंता संबंधी समस्याओं के इलाज में दी जाने वाली दवा है, जो केवल डॉक्टर के पर्चे पर ही मिलती है। लंबे समय तक इसके सेवन से लत लग सकती है और अत्यधिक मात्रा में लेने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई
पुलिस ने बताया कि यह नेटवर्क विभिन्न राज्यों में सक्रिय था और दवाओं की अवैध आपूर्ति करता था। गिरफ्तार सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



