
Korba : परिवार पर करैत सांप का तांडव, पिता-बेटे की मौत, मां की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में करैत सांप ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों को डस लिया, जिससे पिता और बेटे की मौत हो गई जबकि मां की हालत गंभीर बनी हुई है। यह दर्दनाक घटना बालको थाना क्षेत्र के दर्री थाना इलाके के इंदिरा नगर में हुई।

चूड़ामणि भारद्वाज (52) बालको प्लांट में काम करते थे। शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे उन्हें सांप ने डस लिया था। कीड़ा समझकर वह फिर से सो गए। इसके बाद उनके 10 साल के बेटे प्रिंस को सांप ने काट लिया, जिस पर वह रोते हुए जाग गया। तब पति-पत्नी भी जागे तो उनकी कम्बल में छुपा सांप मां रजनी (41) को भी डस गया।
परिजनों ने तुरंत उन्हें गोपालपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया, लेकिन वहां ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने आधे घंटे तक आवाज लगाने के बाद भी कोई मदद नहीं की और इंजेक्शन न होने का हवाला देकर इलाज से मना कर दिया। बाद में परिजन उन्हें ऑटो से जिला मेडिकल अस्पताल ले गए, लेकिन तब तक पिता और बेटे की मौत हो चुकी थी जबकि मां की हालत गंभीर है।

परिजन अस्पताल की लापरवाही को लेकर आक्रोशित हैं और उचित इलाज न मिलने का आरोप लगा रहे हैं। यह घटना स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी और आपातकालीन सेवा में कमी को सामने लाती है, खासकर ग्रामीण इलाकों में जहां फसलों और जीवन दोनों को सांप के हमले का खतरा बना रहता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



