
Korba : पाली के निरधी में 20 क्विंटल अवैध धान जब्त
कोरबा जिले में अवैध धान के भंडारण और बिक्री पर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी कड़ी में पाली विकासखंड के ग्राम निरधी में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई की गई। नायब तहसीलदार सुजीत कुमार पाटले और राजस्व निरीक्षक अंजलि पैकरा के नेतृत्व में राजस्व टीम ने गांव पहुंचकर जांच की, जिसमें 20 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया।

बिना दस्तावेज धान का भंडारण मिला
जांच के दौरान ग्रामीण कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। टीम ने मौके पर रखे धान के बोरे सील किए और धान को जब्त कर राजस्व विभाग के सुपुर्द किया।
सुबह तड़के हुई कार्रवाई
टीम सुबह तड़के निरधी गांव पहुंची थी। प्रशासन को सूचना मिली थी कि गांव में बड़ी मात्रा में अवैध धान का भंडारण किया गया है। सूचना की पुष्टि के बाद मौके पर कार्रवाई की गई।
अवैध धान पर सख्ती जारी
जिला प्रशासन ने कहा है कि खरीफ सीजन में अवैध धान के भंडारण, परिवहन और विक्रय पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। जहां भी ऐसे मामले मिलेंगे, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



