March 6, 2026
Korba: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर महिला ने किया चौंकाने वाला हंगामा, कपड़े उतारकर की अभद्रता

Korba: ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर महिला ने किया चौंकाने वाला हंगामा, कपड़े उतारकर की अभद्रता

Nov 28, 2025

कोरबा। गुरुवार दोपहर कोरबा शहर के ट्रांसपोर्ट नगर चौराहे पर एक महिला ने अचानक अपने कपड़े उतार दिए और लोगों के सामने हंगामा शुरू कर दिया। यह घटना स्थानीय लोगों और राहगीरों के बीच हुई, जिसने आसपास के लोगों को हैरान कर दिया।

हंगामा और अभद्रता

महिला लगातार लोगों पर चिल्लाती और गालियां देती रही। घटना के समय उसके साथ उसका छोटा बच्चा भी मौजूद था। विवाद के दौरान महिला ने बच्चा लेकर चौराहे की ओर बढ़ी और आसपास मौजूद लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करती रही।

 

विवाद की वजह

जानकारी के अनुसार, महिला अपने बच्चे के साथ ऑटो में सफर कर रही थी। रास्ते में ऑटो चालक से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। विवाद बढ़ने पर महिला ऑटो से उतरकर चौराहे पर आई और अचानक अपना कपड़ा उतार दिया।

पहचान और मानसिक स्थिति

फिलहाल महिला की पहचान, उसका निवास स्थान और इस असामान्य व्यवहार का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और शहर में कई तरह की चर्चाओं को जन्म दिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix