March 6, 2026
Korba में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी: कर्मचारी से भी  मारपीट का आरोप

Korba में सरकारी खंभे काटकर ले गए आरोपी: कर्मचारी से भी मारपीट का आरोप

Oct 8, 2025

कोरबा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कबाड़ चोरों ने सरकारी संपत्ति पर हाथ साफ किया और विरोध करने पर कर्मचारी से मारपीट की। यह मामला बायपास रोड का है, जहां वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।


घटना का विवरण

कोरबा जिले में चोरी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अज्ञात लोगों ने बायपास रोड पर सरकारी कामकाज के लिए रखे गए लोहे के खंभों को काटा और गाड़ी में रखकर ले गए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि चोरों का गिरोह निर्माण स्थल पर पहुंचा, उन्होंने वहां रखे लोहे के पोल काटे। जब एक कर्मचारी ने आपत्ति जताई, तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद वे लोहे के पाइप को गाड़ी में लादकर फरार हो गए।

इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने वीडियो की  जांच शुरू की। शुरुआत में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन तत्काल कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ही पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की तलाश शुरू की।

आरोपियों की गिरफ्तारी 

कबाड़ चोरी करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि वीडियो के आधार पर कासिम खान और पंकज श्रीवास की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिकअप वाहन और चोरी किए गए लोहे के खंभे बरामद किए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix