
Korba में महतारी एक्सप्रेस का ड्राइवर नशे में धुत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महतारी एक्सप्रेस के ड्राइवर को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया। यह ड्राइवर मरीज को लेने के लिए निकला था, लेकिन बीच सड़क पर ही गाड़ी खड़ी कर सो गया।

वीडियो वायरल, लोगों ने दी सूचना
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि ड्राइवर नशे में झूमता हुआ सड़क किनारे गाड़ी में बैठा है। आसपास मौजूद लोगों ने जब उसे जगाने की कोशिश की, तो वह ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था। इसके बाद लोगों ने मामले की सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दी।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ड्राइवर को हिरासत में लिया
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को कस्टडी में लिया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में शराब की बदबू आ रही थी और ड्राइवर पूरी तरह नशे की हालत में था। फिलहाल पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण करवाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य विभाग ने जांच के आदेश दिए
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने जांच के आदेश दिए हैं। महतारी एक्सप्रेस का संचालन आम जनता के लिए आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के रूप में किया जाता है, लेकिन इस तरह की लापरवाही ने पूरे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



