March 3, 2026
Korba में कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत: घर बनाने पैसे उधार लिए, परेशान होकर शराब पीने लगा था

Korba में कर्ज से परेशान किसान ने खाया जहर, मौत: घर बनाने पैसे उधार लिए, परेशान होकर शराब पीने लगा था

Oct 22, 2025

कोरबा जिले में कर्ज से परेशान एक किसान ने जहर खाकर जान दे दी। खमरिया के रहने वाले राजकुमार (50 साल) आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे। कर्ज से परेशान उसने 22 अक्टूबर को कीटनाशक खा लिया।

मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र का है। परिजन राजकुमार को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था, उसने शराब पीना भी शुरू कर दिया था।


हालत बिगड़ते देख रेफर किया

बताया जा रहा है कि राजकुमार बुधवार (22 अक्टूबर) सुबह नशे की हालत में घर लौटा था। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। उसकी पत्नी और दो बच्चे अपने-अपने काम पर चले गए थे।

जब उसकी पत्नी खेत से काम कर घर लौटी, तो उसने राजकुमार को खाट पर पड़ा और उल्टी करते देखा। पास में खेत में छिड़काव करने वाले कीटनाशक की शीशी पड़ी हुई थी।उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदी बाजार ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


घर बनाने के लिए पैसे उधार लिए थे

मृतक राजकुमार की पत्नी राजकुमारी ने बताया कि वह पिछले कुछ महीनों से परेशान चल रहा था। उसने आवास योजना के तहत घर बनवाया था, लेकिन पर्याप्त राशि न होने के कारण उधार पैसे लिए थे।

कर्ज में होने के कारण वह शराब का अधिक सेवन करने लगा था। पत्नी को यह समझ नहीं आ रहा कि उसने यह घातक कदम क्यों उठाया।
मृतक के दो बच्चे हैं, एक लड़का और एक लड़की। राजकुमार खेती-किसानी और मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix