
Korba में दर्दनाक सड़क हादसा , तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार को मारी टक्कर
कोरबा में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो युवक को करीब 40 मीटर तक घसीटती चली गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मौके पर ही तोड़ा दम
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। बाइक सवार युवक को गंभीर चोटें आईं और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बोलेरो चालक फरार, जांच जारी
हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने बोलेरो को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



