
Korba में युवती ने ATM के बाहर किया खुद पर हमला, अस्पताल में भर्ती
Korba मिशन रोड स्थित श्याम मंदिर के पास एक युवती ने खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना एटीएम के बाहर की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवती काफी देर तक मोबाइल पर बात करते हुए इधर-उधर घूम रही थी। अचानक उसने ब्लेड निकाला और अपने दाएं हाथ पर 21 बार वार कर दिए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी।

राहगीरों ने तुरंत डायल 112 को सूचना दी और युवती को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी उम्र लगभग 20 से 21 साल बताई जा रही है। युवती ने केवल अपना पता कटघोरा बताया, नाम नहीं बता सकी।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवती को पहली बार इस इलाके में देखा गया था। वह बस या ऑटो से उतरकर वहां पहुंची थी।

इस मामले में सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि घटना की कोई शिकायत थाने में दर्ज नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल जांच की जाएगी और युवती के परिजनों से संपर्क किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



