
Korba: युवक देवेश के साथ लगातार अपराध, लूट और अपहरण की घटनाएँ
मानिकपुर चौकी क्षेत्र में बढ़ी अपराध की घटनाएँ, पुलिस ने दर्ज की दोनों मामलों में FIR
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत रवि शंकर में रहने वाले युवक देवेश के साथ लगातार अपराध की घटनाएँ सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को देवेश के घर में दिनदहाड़े एक युवक घुसा और ब्लेड के साथ हमला कर घर पर रखे सोने-चांदी की वस्तुएँ लूट कर ले गया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

इसके ठीक दो दिन बाद 12 अक्टूबर 2025 को वही युवक देवेश एक चार पहिया वाहन में उठाकर ले जाया गया और जंगल में उसकी पिटाई की गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में भी FIR दर्ज कर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तार करने और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है। स्थानीय लोगों में इन घटनाओं को लेकर चिंता व्याप्त है और पुलिस सुरक्षा बढ़ाने के लिए सतर्क हो गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



