
Korba: जंगल में बिछाई गई थी फंदे की जाल, वन विभाग की टीम ने मारा छापा— तीन गिरफ्तार, एक फरार
जंगल में बिछाई गई थी फंदे की जाल, वन विभाग की टीम ने मारा छापा
कोरबा जिले के कटघोरा वन परिक्षेत्र के जंगलों में वन्यजीवों के अवैध शिकार का मामला सामने आया है। वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग फंदा लगाकर जंगली जानवरों का शिकार कर रहे हैं। सूचना पर कार्रवाई करते हुए वन अमले ने छापेमारी की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।

आरोपियों के पास से बरामद हुए फंदे, चाकू और जाल
वन विभाग की टीम ने मौके से कई लोहे के फंदे, जाल, चाकू और अन्य शिकार में उपयोग होने वाले सामान जब्त किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि वे पिछले कई दिनों से जंगल में फंदा बिछाकर जानवरों का शिकार कर रहे थे।
फरार आरोपी की तलाश में दबिश, पुलिस और वन विभाग संयुक्त अभियान में जुटे
वन विभाग ने बताया कि एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा। उसकी पहचान कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस-वन अमला संयुक्त टीम बना दी गई है। जंगल के आसपास के इलाकों में सर्च अभियान जारी है
वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत होगी कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39 और 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह कानून वन्यजीवों के शिकार, व्यापार या अवैध कब्जे पर सख्त सजा का प्रावधान करता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


