March 6, 2026
पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ट्रक चालक से लूट

पेट्रोल पंप कर्मचारियों और ट्रक चालक से लूट

Jan 18, 2026

कोरबा में बदमाशों का तांडव: दो कर्मचारियों को बंधक बनाकर पीटा, चाकू की नोक पर ट्रक चालक से नकदी और मोबाइल छीना
कोरबा। जिले में गुरुवार–शुक्रवार की दरम्यानी रात बदमाशों ने लूट की दो वारदातों को अंजाम देकर सनसनी फैला दी। अलग-अलग इलाकों में हुई इन घटनाओं में पेट्रोल पंप कर्मचारियों को बंधक बनाकर मारपीट की गई, वहीं एक ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट की गई।

पेट्रोल पंप पर कर्मचारियों को बनाया बंधक
पहली घटना चेतमा चौकी क्षेत्र की है, जहां देर रात पेट्रोल पंप पर पहुंचे बदमाशों ने दो कर्मचारियों को बंधक बना लिया। आरोप है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट कर उनसे करीब 8,500 रुपये नकद लूट लिए गए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ट्रक चालक से चाकू की नोक पर लूट
दूसरी घटना कुसमुंडा क्षेत्र में सामने आई, जहां बदमाशों ने एक ट्रक चालक को रोककर चाकू दिखाकर 8,000 रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित चालक ने किसी तरह जान बचाकर घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस जांच में जुटी
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix