
Korba: बुजुर्ग महिला से बदसलूकी करने वाला युवक आधे घंटे तक रहा हंगामा करता, परिजनों ने की पिटाई; वीडियो वायरल होने के बाद गिरफ्तार
बुजुर्ग महिला से बदसलूकी, घर में मचा हंगामा
कोरबा। मानिकपुर चौकी क्षेत्र के मुड़ापार बाजार मुख्य मार्ग में एक युवक द्वारा घर की बुजुर्ग महिला से बदसलूकी और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। शुक्रवार देर शाम 24 वर्षीय अरमान खान घर के आसपास जोर-जोर से हंगामा करने लगा। इसी दौरान उसने अपने ही घर की बुजुर्ग महिला के साथ अभद्र व्यवहार किया और मारपीट भी की।
परिजनों ने पहले समझाया, न मानने पर की पिटाई
युवक को शांत कराने के लिए परिवार के लोगों ने उसे कई बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वह लगातार आक्रामक होता गया। स्थिति बिगड़ने पर परिजनों ने मजबूर होकर बेल्ट, डंडे और लात-घूसों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। करीब आधे घंटे तक यह हंगामा चला, जिसमें युवक को पकड़कर घर ले जाने की कोशिश भी की गई, लेकिन वह बार-बार झगड़ा करता रहा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
घटना का वीडियो आसपास के लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवक को सड़क पर मारते हुए और परिजनों का उसे काबू करने का प्रयास साफ नजर आ रहा है।
शिकायत पर युवक गिरफ्तार
हंगामे और मारपीट की जानकारी परिजनों ने पुलिस को भी दी। शिकायत के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ आवश्यक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
इलाके में चर्चा, लोग बोले—बार-बार कर रहा था उपद्रव
स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक पिछले कुछ समय से लगातार विवाद कर रहा था, जिस वजह से घरवाले भी परेशान थे। घटना के बाद इलाके में इस मामले की खूब चर्चा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



