
Korba : महिला संबंधी अपराधों पर पुलिस सख्त, तीन दिन में दो नाबालिग व महिला दस्तयाब
ऑपरेशन मुस्कान के तहत लगातार मिल रही सफलता
कोरबा जिले में महिला संबंधी अपराधों को लेकर पुलिस की सख्ती साफ नजर आ रही है। बीते तीन दिनों के भीतर पुलिस ने न सिर्फ कई दिनों से लापता दो नाबालिग और एक महिला को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया, बल्कि इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया है।
नाबालिगों को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी नाबालिगों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए थे। इस गंभीर मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला और नाबालिगों से जुड़े अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

एसपी के निर्देश पर चल रहा ऑपरेशन मुस्कान
एसपी सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर लापता नाबालिगों की तलाश के लिए जिलेभर में ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है। इसी क्रम में मानिकपुर और सिविल लाइन पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।
तेलंगाना से बरामद हुई महिला और किशोरी
मानिकपुर क्षेत्र से एक महिला और एक किशोरी के लापता होने की शिकायत परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर अपनी टीम के साथ लगातार खोजबीन कर रहे थे। इसी दौरान जानकारी मिली कि महिला और नाबालिग तेलंगाना के अलग-अलग क्षेत्रों में मौजूद हैं।
हैदराबाद में दबिश, आरोपी गिरफ्तार
सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर टीम के साथ तेलंगाना के हैदराबाद पहुंचे, जहां महिला और नाबालिग को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया। साथ ही नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले नैला निवासी अरमान खान नामक युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने दोनों पीड़ितों को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि महिला और नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर अभियान आगे भी जारी रहेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



